फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home quarantine old man died dead body at door in bhadohi up coronavirus

मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों की परीक्षा ले रहा कोरोना, होम क्वारंटीन बुजुर्ग की मौत के बाद दरवाजे पर पड़ा रहा शव

Thu, 25 Jun 2020 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jun 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine old man died dead body at door in bhadohi up coronavirus
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कोरोन वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस दौरान गैर राज्यों से लोग भी अपने घर आ रहे हैं। जिस कारण कोरोना संक्रमण का भी खतरा है। गुरुवार को जिले में एक बुजुर्ग घर पर मृत मिला था। वह घर पर क्वारंटीन थी।

विज्ञापन

भदोही जिले में चौरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में होम क्वारंटीन 70 वर्षीय प्रवासी की मौत हो गई। वह लॉकडाउन के दौरान मुंबई से अपने घर आए थे। स्क्रीनिंग के बाद प्रशासन ने होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देते हुए घर भेज दिया था। बुजुर्ग प्रवासी की मौत के बाद पूरा गांव सहम गया है।
विज्ञापन



दरवाजे पर ही पड़ा रह गया शव
कोरोना अब मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों की भी परीक्षा ले रहा है। कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग के शव को लोग चाहकर भी नहीं उठा पाए। अंतिम संस्कार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही जिले में बुधवार को औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर के गनर, ड्राइवर और साथ रहकर लिखा-पढ़ी करने वाले व्यक्ति समेत जिले में कोरोना के पांच मरीज मिले थे। इनमें एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी और उसकी मां भी शामिल था। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 124 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed