फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Minister Amit Shah said PM Modi 8 achievements achieved by bless of Kaal Bhairav

Lok Sabha Election: वाराणसी में बोले गृह मंंत्री, मोदी 50 बार काशी आए; काल भैरव की कृपा से मिलीं 8 सिद्धियां

Thu, 25 Apr 2024 08:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Apr 2024 08:51 AM IST
सार

Home Minister Amit Shah In Varanasi : गृह मंत्री अमित शाह ने महादेव की नगरी काशी से कार्यकर्ताओं को जय श्रीराम कहा। उन्होंने कहा कि आपके सांसद 50 बार काशी आए। उन पर बाबा काल भैरव की कृपा हुई और आपके सांसद पीएम मोदी को आठ सिद्धियां मिलीं।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah said PM Modi 8 achievements achieved by bless of Kaal Bhairav
पीएम के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव को आठ सिद्धियां देने वाला कहा जाता है। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचास बार काशी आए। बाबा के दर्शन किए। उन पर बाबा की कृपा हुई और आठ सिद्धियां मिलीं। इन्हीं सिद्धियों से आपके सांसद ने देश से भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण, हीनभावना, आतंकवाद, नक्सलवाद और अंग्रेजों को गुलामी की निशानियों को मिटा दिया। पूर्वांचल से माफिया राज खत्म कर दिया। यह कहना है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने बुधवार को महमूरगंज के मोतीझील में पीएम नरेंद्र मोदी और वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। फिर मोतीझील मैदान में जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने संबोधन की शुरुआत नमः पार्वती पतये हर हर महादेव के साथ की।

विज्ञापन

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा 2014 से 2024 तक का कालखंड

उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की धरती से सभी कार्यकर्ताओं को मेरा जय श्रीराम। नरेंद्र मोदी ने काशी का नाम और मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। काशी से महापुरुषों का नाता रहा है। यह विधा की, कला की और मोक्ष की नगरी है। मैं, इसे मनपूर्वक प्रणाम करता हूं। लोकसभा चुनाव हमारे लिए कभी सत्ता पाने या सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं रहा है। हमारे लिए लोकतंत्र महापर्व मनाने का माध्यम है। 

शाह ने कहा कि में 2010 से काशी से जुड़ा हूं। 2012 में यूपी के प्रभारी के रूप में आया। इसके बाद हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने काशी से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। वह जब यहां आएं तो काशी की जनता ने पलक बिछाकर स्वागत किया। आपने उन्हें हमेशा प्रचंड जीत दिलाई। 2014 से 2024 तक का कालखंड स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। क्योंकि इन 10 सालों में मोदी ने कड़े फैसले लेकर देश को विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया। मेरा सौभाग्य है कि देश के प्रधान सेवक के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन का अवसर वर्ष 2014, 2019 और 2024 में मुझे मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed