फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Minister Amit Shah is coming to Kashi on October 11 Will also visit Bihar

11 अक्तूबर को काशी आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह: बिहार का भी करेंगे दौरा, तैयारियां तेज

Sun, 09 Oct 2022 02:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Oct 2022 02:53 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्तूबर (मंगलवार) को काशी आएंगे। वाराणसी में गृहमंत्री करीब पांच घंटे तक रहेंगे। दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने के बाद शाह सबसे पहले हेलीकॉप्टर से बिहार जाएंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah is coming to Kashi on October 11 Will also visit Bihar
Amit shah - फोटो : Agency

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्तूबर (मंगलवार) को काशी में करीब पांच घंटे तक रहेंगे। दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने के बाद शाह सबसे पहले हेलीकॉप्टर से बिहार जाएंगे। वहां संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में भाग लेंगे। 
विज्ञापन

काशी आने पर वह भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अमित शाह के काशी आगमन को लेकर पार्टी के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शाह पार्टी से जुड़े नेताओं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के साथ ही सर्किट हाउस में ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएम योगी भी आ सकते हैं काशी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार को काशी आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक चंदौली में सोमवार को मुख्यमंत्री का संभावित दौरा हो सकता है। इसकी जानकारी के बाद चंदौली में प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को अमित शाह के काशी प्रवास के दौरान भी मुख्यमंत्री यहां रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed