{"_id":"66406746b5a0dd8b290c4c80","slug":"home-minister-amit-shah-inaugurated-media-center-in-varanasi-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah In Varanasi: गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ, लोगों से पूछा हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah In Varanasi: गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ, लोगों से पूछा हालचाल
Sun, 12 May 2024 12:23 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 12 May 2024 12:23 PM IST
सार
पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने काशी आए गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इन दौरान उन्होंने मौजूद मीडिया के लोगों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
Amit Shah In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कैंट क्षेत्र के होटल डी-पेरिस में मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गृह मंत्री ने मीडिया के लोगों से मिलकर हालचाल पूछा।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए काशी में हैं। शनिवार की शाम गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
अमित शाह ने मीडिया सेंटर का शुभारंभ कर दिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री के लोकसभा चुनाव से जुड़ी सभी प्रेसवार्ता आगे से इसी कार्यलय में होंगी। वहीं महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में बनाए गए केंद्रीय चुनाव कार्यलय में संगठन की बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन