फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Minister amit shah in varanasi updates today visit kashi Vishwanath mandir overview vishwanath corridor cm yogi also present

वाराणसी: मिर्जापुर के बाद काशी पहुंचे गृह मंत्री शाह और सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद

Sun, 01 Aug 2021 07:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Aug 2021 07:31 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मिर्जापुर का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास और रोप-वे का लोकार्पण किया। इसके बाद वह वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन
Home Minister amit shah in varanasi updates today visit kashi Vishwanath mandir overview vishwanath corridor cm yogi also present
काशी विश्वनाथ मंदिर में गृह मंत्री शाह और सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। काशीपुराधिपति के दर्शन पूजन के बाद गृहमंत्री ने निर्माणाधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम के चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया। धाम की भव्यता को देखकर गृहमंत्री ने इसकी सराहना की। मिर्जापुर दौरे के बाद  रविवार की शाम 5:40 बजे गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन के बाद गृहमंत्री व मुख्यमंत्री 5:56 बजे निकले। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य को देखने पहुंचे।

विज्ञापन


मंदिर चौक से खड़े होकर गृहमंत्री ने पूरे परिसर का मुआयना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे कार्य व पूरी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। काशी विश्वनाथ धाम का 16 मिनट तक मुआयना करने के बाद गृहमंत्री मंदिर क्षेत्र से 6:14 बजे निकल गए। अमित शाह ने बाबतपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से 6:55 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। वहीं गृह मंत्री को विदा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से 7:05 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास किया
मिर्जापुर पहुंचने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने विंध्य कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन किया। करीब साढ़े तीन बजे वो सड़क मार्ग से राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के लिए निकल गए। जहां उन्होंने जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही यहीं पर विंध्य कारिडोर का शिलान्यास व रोप-वे का लोकार्पण किया। शनिवार को गृह मंत्री ने प्रथम फेज का शिलान्यास किया है। जिसकी लागत लागत 128 करोड़ रुपये है। पूरे कॉरिडोर में लागत लगभग 350 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

https://youtu.be/AW8SkM00aaE

मिर्जापुर में बोले अमित शाह-
मिर्जापुर के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र नक्सलवाद के प्रभाव से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 1,574 करोड़ रुपये की माफियाओं की संपत्ति जब्त की गई है। लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं में 28 से 50 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।

अब कोई नहीं दिखता माफिया- अमित शाह

कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में खुलेआम माफिया घूमते थे लेकिन आज कोई माफिया दिखाई नहीं पड़ता। उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, भू-माफियाओं से मुक्ति करने का काम और उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। आज उत्तर प्रदेश मेक इन इंडिया के तहत निवेश की पहली पसंद बनता जा रहा है। करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश उत्तर प्रदेश की जमीन पर लाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।

Home Minister amit shah in varanasi updates today visit kashi Vishwanath mandir overview vishwanath corridor cm yogi also present
विंध्य कॉरिडोर का भूमि पूजन करते गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर 2:47 बजे रिमझिम बारिश के बीच के देवरी हेलीपेड पर उतरा। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद 2:54 बजे बारिश के बीच वहां से वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना हुए।

गृह मंत्री ने किया भूमि पूजन
गृह मंत्री 3:05 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पहुंचे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद गृह मंत्री और मुख्यमंत्री 3:12 बजे मंदिर परिसर में बने पूजन स्थल पर पहुंचे। वहां वाराणसी और विंध्याचल के पुरोहितों ने भूमि पूजन कराया। रविवार को गृह मंत्री ने प्रथम फेज का शिलान्यास किया। जिसकी लागत लागत 128 करोड़ रुपये है। पूरे कॉरिडोर में लागत लगभग 350 करोड़ रुपये आएगी। पूजन स्थल पर केंदीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed