फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Minister Amit Shah and CM Yogi Adityanath will lay foundation stones and inaugurate projects in Mirzapur

मिर्जापुर: 288 करोड़ की परियोजनाओं का गृहमंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

Thu, 29 Jul 2021 01:21 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Thu, 29 Jul 2021 01:21 AM IST
सार

एक अगस्त को विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास सहित 90 योजनाओं की सौगात मिर्जापुर को देंगे। दो घंटे तक जिले में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री रहेंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah and CM Yogi Adityanath will lay foundation stones and inaugurate projects in Mirzapur
गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अगस्त को विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास सहित 90 योजनाओं की सौगात मिर्जापुर को देंगे। 288 करोड़ की लागत वाली 90 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। दो घंटे तक जिले में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री रहेंगे। इसको देखते हुए तैयारियों को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शिलान्यास व लोकार्पण के लिए पहले एक हजार से ज्यादा योजनाओं की लिस्ट तैयार की थी। लेकिन संशोधन के बाद 90 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होना है। इन योजनाओं की अनुमानित लागत 25 लाख या उससे अधिक है। इनमें विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ का निर्माण, दो रोप-वे का लोकार्पण, मड़िहान में अग्निशमन केंद्र, उद्यान विभाग की दो करोड़ 48 लाख की योजना, लघु सिंचाई व पीडब्ल्यूडी से जुड़ी तमाम योजनाएं शामिल हैं। इनमें सबसे लागत वाली योजना विंध्य कॉरिडोर है। जिसका शिलान्यास होने के साथ ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। अभी निश्चित कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग की दो योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण गृहमंत्री व सीएम करेंगे। राजकीय पौधशाला पटेहरा में मिनी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का लोकार्पण गृहमंत्री करेंगे। यहां हर साल आठ लाख रुपये के उन्नत व रोग रहित बीज विकसित किए जाएंगे जिन्हें किसानों को प्रदान किया जाएगा। यह योजना एक करोड़ चार लाख के लागत की है। इसी प्रकार बिसुंदरपुर स्थित राजकीय पौधशाला की चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इस पर एक करोड़ 44 लाख रुपये की लागत आएगी।

गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिर्जापुर दौरा फिलहाल दो घंटे का होगा। इस दौरान विंध्याचल में गंगा में आचवन, विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन, शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरा कई गणमान्यों के लिए यहां भी व्यापक तैयारी की जा रही है। इसके बाद वे विभिन्न योजनाओं का जीआईसी ग्राउंड में शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। विंध्य कारिडोर योजना का भी शिलान्यास वहीं से होगा। जिला प्रशासन दो घंटे के संभावित दौरे की तैयारी कर रहा है।

मंदिर से लेकर गंगा घाट तक लगेंगे जर्मन हैंगर

Home Minister Amit Shah and CM Yogi Adityanath will lay foundation stones and inaugurate projects in Mirzapur
जीआईसी ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार। - फोटो : अमर उजाला

मां विंध्यवासिनी मंदिर के परिक्रमा पथ का शिलान्यास व भूमि पूजन एक अगस्त को होना प्रस्तावित है। जीआईसी ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल होने से  विंध्याचल तक जोरदार तैयारी की जा रही है। बारिश की संभावना को देखते हुए जीआईसी ग्राउंड और विंध्याचल मंदिर परिसर में जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है।

वाराणसी के कानू बाबू डेकोरेशन द्वारा मंदिर के परिक्रमा पथ से लेकर पक्का घाट तक वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। यहां तक गंगा घाट की ऊंची सीढ़ियों की जगह लकड़ी की कम ऊंचाई वाली सीढ़ियां तैयार की जा रही हैं। गंगा जल आचमन के दृष्टिगत ऐसा किया जा रहा है। परिक्रमा पथ में 40 फीट चौड़ा 150 फीट लंबा वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। भूमि पूजन के लिए भी 30 फीट चौड़ा 30 फीट लंबा पंडाल बनाया जा रहा है।

इसमें भूमि पूजन एवं शिलान्यास की आधारशिला रखी जाएगी। इसके उपरांत एक विशेष पंडाल बनाया जाएगा, जिसमें वीआईपी के बैठने का प्रबंध रहेगा।  इसके साथ ही मां विंध्यवासिनी मंदिर का रंग रोगन व साज सज्जा की जा रही है। मंदिर के अंदर एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं।  ताकि गर्भगृह के साथ परिसर में मौजूद अन्य विग्रहों के दर्शन पूजन में किसी प्रकार की समस्या न हो। यह लाइटें स्थायी तौर पर लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed