फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home guards corruption matter district commandant also started investigating three areas

होमगार्डों के एरियर पर कंपनी कमांडरों की नजर, नोएडा से बनारस पहुंची होमगार्ड भ्रष्टाचार की आंच

Fri, 22 Nov 2019 10:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 22 Nov 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Home guards corruption matter district commandant also started investigating three areas
डेमो इमेज - फोटो : a

नोएडा से उठी होमगार्ड भ्रष्टाचार की आंच बनारस पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो बनारस में कुछ कंपनी कमांडर ने दर्जनों होमगार्डों के एटीएम-पासबुक अपने कब्जे में रखे हुए हैं। इसकी गोपनीय जांच भी शुरू हो गई है। होमगार्ड नियुक्ति में हुए घोटाले की खबर उठी तो बनारस में कंपनी कमांडर की ओर से कुछ होमगार्डों को आनन-फानन में एटीएम और पासबुक लौटा दिए गए।

विज्ञापन


बनारस जिले में कुल 24 कंपनी कमांडर के अंदर लगभग 1500 होमगार्ड है। जिनकी नियुक्ति में गड़बड़ी और वेतन का आधा हिस्सा तक वसूलने की बातें सामने आई है। इधर, कार्यवाहक जिला कमांडेंट ने भी तीन क्षेत्रों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

होमगार्डों के एरियर पर निगाहें

होमगार्ड नियुक्ति भ्रष्टाचार प्रकरण का मामला सामने आने के बाद शासन की ओर से सभी जिलों की गोपनीय जांच शुरू करा दी गई है। जिला कमांडेंट को निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण के दौरान गड़बड़ियों की नब्ज पकडे़। कुछ होमगार्डों ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर कंपनी कमांडरों की शिकायत करते हुए यह भी कहा है कि 2016 से आने वाले एरियर पर निगाह गड़ाए हुए हैं। तीन से चार लाख रुपये मिलने वाले एरियर का आधा हिस्सा उन्हें चाहिए। बहरहाल, कार्यवाहक जिला कमांडेंट मार्कंडेय सिंह ने स्पष्ट कहा है कि होमगार्ड अपनी शिकायत मुझसे करें। नाम गोपनीय रखते हुए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना चढ़ावा चढ़ाए नहीं लगती ड्यूटी

होमगार्डों की रोजाना ड्यूटी लगाने में भी कंपनी कमांडरों की ओर से खेल किया जाता है। कुछ बाबुओं की भी मिलीभगत होती है तो कुछ होमगार्ड मनचाहा ड्यूटी पाने को चढ़ावा तक चढ़ाते हैं। मौजूदा समय में सबसे अधिक होमगार्ड का मन यातायात में लग रहा है। यातायात ड्यूटी के लिए होमगार्ड तीन से चार सौ रुपये तक का चढ़ावा चढ़ा देते हैं। 



वाराणसी के कार्यवाहक जिला कमांडेंट मार्कंडेय सिंह ने कहा कि किसी होमगार्ड को कोई शिकायत है तो वह मुझसे सीधे संपर्क कर सकता है। नाम गोपनीय रखते हुए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाहीकी जाएगी। बहरहाल, जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed