फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hollywood star Morgan freeman in Varanasi today

हॉलीवुड स्टार मोर्गन फ्रीमैन आज वाराणसी में

Thu, 05 Nov 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 05 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Hollywood star Morgan freeman in Varanasi today

 ‘ब्रूश आलमाइटी’ और ‘बैटमैन बिगिंस’ जैसी सुपरहीट अंग्रेजी फिल्मों के अभिनेता हॉलीवुड स्टार मोर्गन फ्रीमैन गुरुवार को भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ आ रहे हैं।

विज्ञापन

 फ्रीमैन यहां नेशनल जियोग्राफिक चैनल की ओर से तैयार हो रही वृत्तचित्र ‘द स्टोरी आफ गॉड’ में करयुद्ध संप्रदाय के 17वें करमापा उग्येन त्रिनलेदोर्जे का साक्षात्कार लेते नजर आएंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस वृत्तचित्र को अमेरिकी प्रोडक्शन हाउस रिवोल्यूशंस एंटरटेनमेंट और नेशनल जियोग्राफिक चैनल मिलकर तैयार कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हॉलीवुड स्टार मोर्गन फ्रीमैन गुरुवार को चार्टर्ड विमान से बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से विशेष सुरक्षा दस्ते के साथ वे सारनाथ पहुचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 खबर है कि रिवोल्यूशंस एंटरटेनमेंट का क्रू  दल बुधवार को ही वाराणसी पहुंच गया। वृत्तचित्र ‘द स्टोरी आफ गॉड’ में मोर्गन बौद्ध धर्म से जुड़े करमापा के साथ ईश्वरीय चमत्कारों पर चर्चा करते नजर आएंगे।
चर्चा के केंद्र में हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्म होंगे। यह वृत्तचित्र नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित हो रहे फेथ (आस्था) सीरीज का ही एक हिस्सा है।
 इस फिल्म का एक हिस्सा पिछले दिनों येरूशलम के एक चर्च में फिल्माया गया था। यहां सारनाथ स्थित बौद्ध मंदिर में इस वृत्तचित्र को फिल्माया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed