फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holiday declared in schools of Purvanchal due to cold in ballia ghazipur jaunpur

पूर्वांचल में शीतलहर का प्रकोप, बनारस सहित आसपास के जिलों में स्कूल बंद

Wed, 18 Dec 2019 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Dec 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Holiday declared in schools of Purvanchal due to cold in ballia ghazipur jaunpur
ठंड से स्कूलों की छुट्टी। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल में शीतलहर ने कंपा दिया है। लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। इसको लेकर पूर्वाचंल के जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, तो वहीं बनारस के सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

विज्ञापन


वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बनारस में स्कूलों को 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं वाराणसी के आसपास के जिलों में बलिया में सभी स्कूल-कॉलेज 20 दिसंबर तक, जौनपुर में कक्षा आठ तक के शिक्षण संस्थान 19 दिसंबर तक, आजमगढ़ में सभी स्कूल-कॉलेज 19 दिसंबर तक और गाजीपुर में कक्षा आठ तक के विद्यालय 19 दिसंबर तक बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


मिर्जापुर के जिलाधकारी सुशील कुमार पटेल ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, आंगनवाड़ी केंद्र सहित सभी माध्यम के स्कूलों में 21 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री की तुलना में 17 डिग्री सेल्सियस तक आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 की जगह 11.7 पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी सप्ताह भर मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब दिखने लगा है। जहां एक ओर ठंडी हवाएं चलने से कोहरा शुरू हो गया है वहीं अब शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरने लगे हैं।

ठंड लगने से तीन की मौत
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार निवासी लल्लू जैन की (70) मंगलवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। चंदौली में बरहनी विकास खंड के भुआलपुर जेवरियाबाद गांव निवासी नन्हकी प्रजापति (55) पत्नी गुल्लू प्रजापति की ठंड के चलते मंगलवार भोर में मौत हो गई। बलिया में रेवती क्षेत्र के नौका गांव में सोमवार रात शांति देवी (45) पत्नी गणेश यादव की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed