फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2022 Shab e barat will be in the day, lamps will be illuminated in the night

Holi 2022: वाराणसी में एक ही दिन मनाए जाएंगे होली और शब-ए-बरात, इसलिए बन रहा ये संयोग

Sat, 05 Mar 2022 11:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Mar 2022 11:53 AM IST
सार

काशी की हिंदू जनता जहां दिन में होली मनाएगी वहीं मुस्लिम समुदाय रात में शब-ए-बरात के चिराग रोशन करेंगे। जुमे पर देश और दुनिया के साथ ही बनारस में भी शाबान के चांद की तस्दीक हो गई।

विज्ञापन
Holi 2022 Shab e barat  will be in the day, lamps will be illuminated in the night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा जमुनी तहजीब का शहर बनारस की होली इस बार बेहद खास होने जा रही है। काशी की हिंदू जनता जहां दिन में होली मनाएगी वहीं मुस्लिम समुदाय रात में शब-ए-बरात के चिराग रोशन करेंगे। जुमे पर देश और दुनिया के साथ ही बनारस में भी शाबान के चांद की तस्दीक हो गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही 18 मार्च को शब-ए-बरात मनाने का भी ऐलान कर दिया गया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता और हजरत अली समिति के सचिव हाजी फरमान हैदर ने बताया कि इस साल 18 मार्च को शब-ए-बरात और होली साथ-साथ मनाई जाएगी।
विज्ञापन


पेश करेंगे  गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल
चांद दिखने के साथ ही शिया समुदाय के लोगों ने अली और फातिमा की बेटी जनाबे जैनब की जयंती का जश्न भी शुरू कर दिया। पूर्व संध्या से ही शहर में महफिलें सजाई गईं। सात मार्च को इमाम हुसैन की जयंती और आठ मार्च को हजरत अब्बास की जयंती अकीदत के साथ मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिया प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर का आठवां महीना प्यारे नबी हजरत मोहम्मद के नाम से जाना जाता है। 18 मार्च को हिंदू मुस्लिम मिल जुलकर होली और शब-ए-बरात एक साथ मनाकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करेंगे।

30 मार्च तक 11 फेरे लगाएगी बलिया एक्सप्रेस

होली त्योहार के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल प्रशासन दो प्रमुख ट्रेनों का फेरा बढ़ाकर परिचालन कराएगा।  जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सात से 30 मार्च तक ट्रेन नंबर 01001/01002 बलिया एक्सप्रेस ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर स्टापेज लेकर 11 फेरे लगाएगी। यह विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस और नौ मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार को बलिया से चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed