Holi Special Trains: आज से चलेंगी होली विशेष ट्रेनें, कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी, पढ़ें लिस्ट
होली से पहले ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। कैंट, काशी, सिटी और बनारस रेलवे स्टेशन आने वाली ज्यादातर ट्रेनें फुल आ रही हैं। यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ कैंट स्टेशन पर आ रही है। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए गुरुवार से होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए गुरुवार से होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। आठ जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है, जो कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के परिचालन के लिए अलग-अलग तिथियां भी तय कर दी गई हैं।
ये हैं ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 05193-94 छपरा से पनवेल तक 2 ,9 व 16 मार्च को चलेगी, जो कि वाराणसी कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। अगले दिन पनवेल से यह ट्रेन छपरा के लिए चलेगी।
- ट्रेन संख्या 04068 दिल्ली-दरभंगा के लिए 2 से 9 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। अगले दिन दरभंगा से गाड़ी संख्या 04067 दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी।
- ट्रेन संख्या 04530-29 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दोनों तरफ से तीन-तीन ट्रिप चलाई जाएगी। यह ट्रेन भटिंडा से चलकर बरेली, लखनऊ के रास्ते रायबरेली, प्रतापगढ़ रुकते हुए वाराणसी आएगी। वाराणसी से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन पांच से 13 मार्च के बीच चलेगी।
- ट्रेन संख्या 04052-51 (डाउन और अप) भी चलेगी। इसे वाराणसी से शनिवार और सोमवार को चलना है, जो आनंद विहार से चलकर वाराणसी तक आएगी। यह ट्रेन तीन से 13 मार्च के बीच चलती रहेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 04060-59 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से बरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी रुकते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जयनगर तक जाएगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। जयनगर से बुधवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन का परिचालन तीन से 11 मार्च के बीच होगा।
- ट्रेन संख्या 04066-65 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज के रास्ते वाराणसी स्टेशन पर आएगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रुकते हुए दानापुर, पटना तक जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से चार से 12 मार्च के बीच तीन ट्रिप में चलाई जाएगी। दिल्ली से सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि पटना से मंगलवार और रविवार को चलाई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 08028 पांच मार्च को रांची से बलरामपुर तक चलाई जाएगी। छह मार्च को वाराणसी कैंट आएगी। - - ट्रेन संख्या 08027 बलरामपुर से सात मार्च को चलेगी, जो इसी दिन शाम को कैंट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी।
- ट्रेन संख्या 08183 सांतरागाछी-बलरामपुर के बीच 6 मार्च को चलाई जाएगी। सात मार्च को ट्रेन वाराणसी आएगी।
- ट्रेन संख्या 08184 बलरामपुर से आठ मार्च को चलेगी, जो वाराणसी कैंट से होकर सांताराछी के लिए जाएगी।
ट्रेनों में जबरदस्त भीड़
होली से पहले ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। कैंट, काशी, सिटी और बनारस रेलवे स्टेशन आने वाली ज्यादातर ट्रेनें फुल आ रही हैं। यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ कैंट स्टेशन पर आ रही है। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। आरक्षित टिकट बड़ी मुश्किल से मिल रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि होली सात-आठ फरवरी को मनाई जाएगी। इससे पहले ही अलग-अलग शहरों से यात्री आ रहे हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है।