फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi Hungama program organized by Amar Ujala and Partner Events

अमर उजाला और साथी इवेंट की ओर से होली हंगामा कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 17 Mar 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Holi Hungama program organized by Amar Ujala and Partner Events
सिगरा स्थित मैरेज प्वाइंट में बुधवार को अमर उजाला और साथी इवेंट की ओर से होली हंगामा का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने जमकर होली का धमाल मचाया। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन

होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा..., बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी... रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे... आदि गीतों पर उड़ते गुलाल के बीच हर कोई होलियाना मूड में दिखा। दोपहर तीज बजे से शुरू हुई होली की मस्ती देर शाम तक चलती रही। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक आयुक्त वाणिज्य कर सत्य प्रकाश पांडेय ने किया। संचालन एंकर स्वर्णिमा ने किया। इस दौरान साथी इवेंट के कनिष्क, गौरव, शशांक, आदित्य, दिव्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सेल्फी के लिए मची रही होड़
कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और कपल्स ने ढेर सारी मस्ती की। साथ ही इवेंट में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने की होड़ मची रहीं। सेल्फी लेने वालों के लिए अलग-अलग तरह के मास्क भी उपलब्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों में लिया हिस्सा, जीते उपहार
कार्यक्रम में आने वालों के लिए तरह-तरह के आकर्षक खेलों का भी आयोजन किया गया। जैसे रैंप वॉक, बेस्ट बॉडी, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले विजेताओं को अमर उजाला की ओर से उपहार दिए गए।
ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में दीक्षा पांडेय, सूजी, अंशिका शर्मा, शिव शंकर राज को विजेता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed