{"_id":"62323b6e18f3cf33835f95b9","slug":"holi-hungama-program-organized-by-amar-ujala-and-partner-events-varanasi-news-vns643640462","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला और साथी इवेंट की ओर से होली हंगामा कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला और साथी इवेंट की ओर से होली हंगामा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरा स्थित मैरेज प्वाइंट में बुधवार को अमर उजाला और साथी इवेंट की ओर से होली हंगामा का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने जमकर होली का धमाल मचाया। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा।
होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा..., बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी... रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे... आदि गीतों पर उड़ते गुलाल के बीच हर कोई होलियाना मूड में दिखा। दोपहर तीज बजे से शुरू हुई होली की मस्ती देर शाम तक चलती रही। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक आयुक्त वाणिज्य कर सत्य प्रकाश पांडेय ने किया। संचालन एंकर स्वर्णिमा ने किया। इस दौरान साथी इवेंट के कनिष्क, गौरव, शशांक, आदित्य, दिव्या आदि मौजूद रहीं।
सेल्फी के लिए मची रही होड़
कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और कपल्स ने ढेर सारी मस्ती की। साथ ही इवेंट में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने की होड़ मची रहीं। सेल्फी लेने वालों के लिए अलग-अलग तरह के मास्क भी उपलब्ध थे।
विज्ञापन
खेलों में लिया हिस्सा, जीते उपहार
कार्यक्रम में आने वालों के लिए तरह-तरह के आकर्षक खेलों का भी आयोजन किया गया। जैसे रैंप वॉक, बेस्ट बॉडी, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले विजेताओं को अमर उजाला की ओर से उपहार दिए गए।
ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में दीक्षा पांडेय, सूजी, अंशिका शर्मा, शिव शंकर राज को विजेता चुना गया।