{"_id":"6159df888ebc3edaf04f2494","slug":"hold-public-hearing-from-10-am-to-12-noon-strict-action-will-be-taken-on-negligence-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: डीएम ने दिए निर्देश- सुबह 10 से 12 बजे तक करें जनसुनवाई, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: डीएम ने दिए निर्देश- सुबह 10 से 12 बजे तक करें जनसुनवाई, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
Sun, 03 Oct 2021 10:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी कार्यालयों में अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई के लिए मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी स्तर पर औचक निरीक्षण कर जांच भी कराई जाएगी। जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश दिया है कि जिले के सभी अधिकारी कार्यालय दिवस में अपने कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से बैठकर जनसुनवाई आवश्यक रूप से करेंगे। इसके बाद ही फील्ड का कार्य करेंगे। जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष परिस्थिति में जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही वे अनुपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन