फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey players' technical skills tested on AstroTurf

Varanasi News: एस्ट्रो टर्फ पर परखी हॉकी खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता

Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hockey players' technical skills tested on AstroTurf
वाराणसी। हॉकी वाराणसी की ओर से सोमवार सुबह लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने मंडलीय टीम के लिए ट्रायल दिया। यहां प्रशिक्षकों ने एस्ट्रो टर्फ पर जिले के 40 खिलाड़ियों के खेल कौशल और तकनीकी दक्षता परखी।
विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने 40 महिला खिलाड़ियों के शटल रनिंग के अलावा 400 मीटर की दौड़ कराई। उसके बाद खिलाड़ियों को टीम में बंटकर मैच खेला और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पेनल्टी काॅर्नर तकनीक को परखा। चयनकर्ताओं ने कौन कौन गोल में तब्दील कर रहा है। शॉट का कोण कितने अंश पर है। शॉट में कितनी तेजी है। फ्री हिट कौन तेजी से लगा रहा है इसका प्रशिक्षण किया। अंतिम रूप से 18 खिलाड़ियों का जनपद स्तर पर चयन किया गया।
विज्ञापन

हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि मंगलवार को मंडलीय महिला हॉकी टीम का चयन सुबह 10.30 बजे से लालपुर स्टेडियम में होगा। अंतिम रूप से चयनित मंडलीय टीम 26 नवंबर से वाराणसी में आयोजित प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed