रफ्तार की मार! पुलिस चौकी में घुसी टूरिस्ट बस, एक युवक की मौत, दो होमगार्ड जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-जौनपुर मार्ग पर मंगलवार की रात टूरिस्ट बस बेकाबू होकर धनियामऊ पुलिस चौकी में घुस गई। सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में पुलिस चौकी का संचालन हो रहा था। हादसे में चौकी में बैठे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही थी। रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर जौनपुर के धनियामऊ स्थित चौकी में घुस गई। बस की चपेट में आने से चौकी परिसर में बैठा रामसागर (19) निवासी धनियामऊ की मौत हो गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड श्रीराज राम और विजय कुमार घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। चालक फरार हो गया है।