{"_id":"5fb3b9ca8ebc3e9bf96c614c","slug":"history-veterinarian-sujit-belwa-attached-assets-worth-five-and-a-half-crores-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर सुजीत बेलवा की साढ़े पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर सुजीत बेलवा की साढ़े पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क
Tue, 17 Nov 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
डुगडुगी बजवाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और बेलवा गांव के प्रधानपति सुजीत बेलवा की संपत्ति मंगलवार को कुर्क की गई। इस दौरान पर डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों को सूचित भी किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव का प्रधानपति सुजीत बेलवा रंगदारी मांगने के एक मामले में जेल में बंद है और उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से पहुंच गई।
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर कुल आठ प्लॉट में मौजूद लगभग 10 बीघा जमीन को जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत साढ़े पांच करोड़ रुपये है। इस जमीन को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट तहत कुर्क की गई। भूमि में से 5 प्लॉट सुजीत ने अपनी प्रधान पत्नी नीलम सिंह के नाम से खरीदे थे। बाकी तीन प्लॉट सुजीत ने अपने नाम से खरीदे।
विज्ञापन