फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History sheeter committed suicide by hanging himself in varanasi

Varanasi: हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह

Mon, 12 Jun 2023 05:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Jun 2023 05:48 PM IST
सार

वाराणसी के कर्णघंटा काशी पुरा निवासी ऋषभ सेठ (32) पुत्र द्वारिका सेठ ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऋषभ चौके थाने का हिस्ट्रीशीटर था। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
History sheeter committed suicide by hanging himself in varanasi
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कर्णघंटा काशी पुरा निवासी ऋषभ सेठ (32) पुत्र द्वारिका सेठ ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऋषभ चौके थाने का हिस्ट्रीशीटर था। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पांच साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक, घरेलू कलह से तंग आकर ऋषभ ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के कर्णंघंटा काशीपुरा निवासी द्वारिका सेठ का चार मंजिला मकान है। मकान के चौथे मंजिल के कमरे में बेटा ऋषभ सेठ 32 वर्ष सुबह देर तक नहीं उठा। कुछ देर बाद परिजन उसे जगाने पहुंचे तो पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता देख चीखने चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


इस बीच पिता द्वारिका सेठ ने चौक पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर शिवाकांत के अनुसार पुलिस जब पहुंची तो ऋषभ का शव नीचे फर्श पर रखा हुआ था। कमरे को फॉरेंसिक टीम ने खंगाला। किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोदी-योगी को लेकर बहस के बाद बोलेरो चालक ने दूल्हे के चाचा पर चढ़ाया वाहन, मौत से कोहराम


चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पांच सितंबर 2019 से ऋषभ चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। परिजनों से पूछताछ में मालूम चला कि ऋषभ ने 2018 में शिप्रा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की संतान नहीं है।परिजनों ने दबी जुबान से बताया कि पति और पत्नी के बीच इधर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed