फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Historic Sonia Pond will be rejuvenated

ऐतिहासिक सोनिया तालाब का होगा कायाकल्प

Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Historic Sonia Pond will be rejuvenated
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आदेश पर नगर निगम ने सोनिया तालाब को पुनर्जीवित करने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि दो चरण में विकास कार्य कराया जाएगा। यहां की जनता की बेहतरी को ध्यान में रखकर ट्रैक्टर और जेसीबी से मलबा हटवाने का काम शुरू है।
विज्ञापन

पहले चरण में तालाब से मलबा हटाकर गहराई बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण में इसके सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। तालाब से अतिक्रमण हटाकर चारों तरफ की चहारदीवारी को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके बाद चारों तरफ लोहे की ग्रिल से फेंसिंग कराई जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिये राजस्व टीम से तालाब का सर्वे कराया जा रहा है। तालाब का कुछ इस तरह विकास कार्य कराया जाएगा जिससे इसमें सिर्फ वर्षा का जल संचय हो। पास में बने शौचालय की नाली का मुंह दूसरी तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग अपने घरों का कचरा तालाब में न फेंके और इसे साफ रखने में नगर निगम की मदद करें। नगर विकास मंत्री ने इसकी गंभीरता को देखते हुए नगर निगम को कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद से नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया था। तालाब के आस पास का भूजल स्तर बढ़ेगा। इससे कालोनी वासी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया तालाब पर तोड़ा गया था नमक कानून
सोनिया तालाब के किनारे आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों का नमक कानून तोड़ा था। इस नाते तालाब से सटी सड़क का नाम सत्याग्रह मार्ग पड़ा। इस तालाब का निर्माण काशी के पहले सांसद डॉ. रघुनाथ सिंह ने कराया था। लेकिन रखरखाव के अभाव और भूमाफियाओं की कुदृष्टि के चलते इस ऐतिहासिक तालाब के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed