फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu yuva vahini angry workers burn effigy of chowki incharge after viral video

हियुवा कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो वायरल, नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका चौकी इंचार्ज का पुतला

Mon, 14 Jan 2019 02:28 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: utpal utpal Updated Mon, 14 Jan 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Hindu yuva vahini angry workers burn effigy of chowki incharge after viral video
फूंका चौकी इंचार्ज का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा हो गया। वीडियो सामने आने के बाद हियुवा कार्यकर्ताओं ने फरिहां पुलिस चौकी पर जमा हो कर नारेबाजी की। चौकी इंचार्ज का पुतला भी फूंका। पुलिस-प्रशासन विरोध नारे भी लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

इस कारण लखनऊ- बलिया मुख्य मार्ग को जाम हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद ने समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। बता दें कि  हिंदू युवा वाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में पीड़ित ने अपना नाम सुरेंद्र यादव योगी बताया है। उसने अपना गांव निजामाबाद थाने के नौरंगाबाद बताया है।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक मामूली विवाद के चलते उसके गांव के रहने वाले दो यादव समुदाय के लोग आपस में मारपीट कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को चौकी पर उठा लाई। सुरेंद्र के मुताबिक, इन दोनों के बीच विवाद को समाप्त कर पुन: दोनों के बीच सुलह-समझौता कराने के लिए वह पुलिस चौकी पर पहुंचा। उसे देखते ही चौकी प्रभारी गुस्से हो गए और उसे पीटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed