{"_id":"5c3c4f29bdec223604733dfa","slug":"hindu-yuva-vahini-angry-workers-burn-effigy-of-chowki-incharge-after-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो वायरल, नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका चौकी इंचार्ज का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो वायरल, नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका चौकी इंचार्ज का पुतला
Mon, 14 Jan 2019 02:28 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
फूंका चौकी इंचार्ज का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा हो गया। वीडियो सामने आने के बाद हियुवा कार्यकर्ताओं ने फरिहां पुलिस चौकी पर जमा हो कर नारेबाजी की। चौकी इंचार्ज का पुतला भी फूंका। पुलिस-प्रशासन विरोध नारे भी लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
इस कारण लखनऊ- बलिया मुख्य मार्ग को जाम हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद ने समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में पीड़ित ने अपना नाम सुरेंद्र यादव योगी बताया है। उसने अपना गांव निजामाबाद थाने के नौरंगाबाद बताया है।
पीड़ित के मुताबिक मामूली विवाद के चलते उसके गांव के रहने वाले दो यादव समुदाय के लोग आपस में मारपीट कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को चौकी पर उठा लाई। सुरेंद्र के मुताबिक, इन दोनों के बीच विवाद को समाप्त कर पुन: दोनों के बीच सुलह-समझौता कराने के लिए वह पुलिस चौकी पर पहुंचा। उसे देखते ही चौकी प्रभारी गुस्से हो गए और उसे पीटने लगे।