कलराज मिश्र बोले- पाकिस्तान को समय आने पर मिलेगा जवाब, अर्थव्यस्था और जम्मू-कश्मीर पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनको बटुकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
दर्शन के बाद मीडिया ने जब कलराज मिश्र से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के संबंध में पीएम सक्षम हैं। वैश्विक मंदी के बावजूद दुनिया के आगे भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। आने वाले समय मे बाबा विश्वनाथ की कृपा से सब सही हो जाएगा।
अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि एक राष्ट्र, एक जन और एक संस्कृति का बोध हो गया। अब यह नहीं बोला जाएगा कि संसद द्वारा पारित कानून जम्मू-कश्मीर को छोड़ देश मे लागू होगा।
पाकिस्तान की गीदड़ भभकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को समय-समय पर उचित जवाब मिलेगा। पाकिस्तान इससे निराश है, पाकिस्तान को लग रहा है कि जिस कश्मीर पर उसने कब्जा किया है, वह भी भविष्य में उसके हाथ में नहीं रह पाएगा।
भय के कारण पाकिस्तान त्रस्त है, दुनिया के सभी देशों ने उसे अलग कर दिया है। पाकिस्तान कुंठा से ग्रस्त होकर वेग शून्यता के हालात में कब कैसा व्यवहार कर रहा है उसे खुद नहीं पता। वहीं असम में एनआरसी से निकाले जा रहे लाखों लोगों के प्रश्न पर कहा कि सभी सकुशल और अच्छे रहेंगे।