फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   himachal pradesh governor on jammu kashmir economy reached kashi vishwanath temple varanasi

कलराज मिश्र बोले- पाकिस्तान को समय आने पर मिलेगा जवाब, अर्थव्यस्था और जम्मू-कश्मीर पर कही ये बात

Sat, 31 Aug 2019 01:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Aug 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh governor on jammu kashmir economy reached kashi vishwanath temple varanasi
कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनको बटुकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


दर्शन के बाद मीडिया ने जब कलराज मिश्र से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के संबंध में पीएम सक्षम हैं। वैश्विक मंदी के बावजूद दुनिया के आगे भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। आने वाले समय मे बाबा विश्वनाथ की कृपा से सब सही हो जाएगा।
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि एक राष्ट्र, एक जन और एक संस्कृति का बोध हो गया। अब यह नहीं बोला जाएगा कि संसद द्वारा पारित कानून जम्मू-कश्मीर को छोड़ देश मे लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को समय-समय पर उचित जवाब मिलेगा। पाकिस्तान इससे निराश है, पाकिस्तान को लग रहा है कि जिस कश्मीर पर उसने कब्जा किया है, वह  भी भविष्य में उसके हाथ में नहीं रह पाएगा।

भय के कारण पाकिस्तान त्रस्त है, दुनिया के सभी देशों ने उसे अलग कर दिया है। पाकिस्तान कुंठा से ग्रस्त होकर वेग शून्यता के हालात में कब कैसा व्यवहार कर रहा है उसे खुद नहीं पता। वहीं असम में एनआरसी से निकाले जा रहे लाखों लोगों के प्रश्न पर कहा कि सभी सकुशल और अच्छे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed