हिजाब विवाद: वाराणसी के गुरुनानक स्कूल के बाहर प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार, प्रिंसिपल बोलीं- यहां ड्रेस कोड लागू है
वाराणसी के शिवपुर स्थित गुरुनानक स्कूल के बाहर सोमवार को हिजाब मामले को लेकर कुछ युवाओं ने हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल में हिजाब पहनकर आने को लेकर विवाद काशी तक पहुंच गया है। सोमवार को शिवपुर स्थित गुरुनानक इंग्लिश स्कूल में कुछ छात्राओं के हिजाब पहनकर आने का आरोप लगा लगाकर स्थानीय युवकों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे युवक हिमांशु चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रदर्शनकारी युवा विद्यालय में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने की वीडियो फुटेज प्रधानाचार्य को दिखाने की बात कर रहे थे। वहीं, प्रधानाचार्य ने स्कूल में किसी के हिजाब पहनकर आने की बात को खारिज किया है। उनका कहना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा सकता है।
हिजाब के नाम पर अनावश्यक विवाद
सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया। बाद में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाचार्य निर्मला राठौर ने बताया कि स्कूल में ड्रेस कोड लागू है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाता है।
स्कूल के बाहर कौन हिजाब पहनकर आता है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। हिजाब के नाम पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। यह शैक्षणिक माहौल खराब करने का प्रयास है। शिवपुर थाना प्रभारी एसआर गौतम ने बताया कि स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।