फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hightech model home will be built for victim girls at pm constituency

पीएम के संसदीय क्षेत्र में निराश्रित, पीड़ित बालिकाओं के लिए बनेगा मॉडल होम, होंगी ये सुविधाएं

Sun, 21 May 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 21 May 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
hightech model home will be built for victim girls at pm constituency
Demo pic
निराश्रित, पीड़ित बालिकाओं के लिए पीएम के संसदीय क्षेत्र में ‘मॉडल होम’ बनाने की तैयारी तेज हो गई है। रामनगर स्थित 17 हजार वर्ग फीट में नौ करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


यहां 100 बालिकाओं रहने, खाने और मूलभूत सुविधाओं के अलावा पढ़ाई, लिखाई, मनोरंजन, खेल और कौशल विकास से जुड़ी हाईटेक सुविधाएं भी मुहैया होंगी। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही धनराशि जारी होने की संभावना है। 
विज्ञापन


‘मॉडल होम’ में निराश्रित बालिकाओं के अलावा पास्को एक्ट की 10 से 18 साल तक की बालिकाओं को रखा जाएगा। यहां उनके लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया होंगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। लाइब्रेरी, मनोरंजन कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, किचेन, डायनिंग हाल, शिक्षण और प्रशिक्षण कक्ष, स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए अलग इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्देश्य बालिकाओं की पढ़ाई, लिखाई के साथ मनोरंजन, खेल और कौशल विकास से उन्हें जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उनके लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के भी प्रबंध होें। उप निदेशक महिला कल्याण प्रभात रंजन ने बताया कि मॉडल होम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।


उम्मीद है कि जल्द धनराशि भी जारी हो जाएगी। उसके बाद इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस बारे में महिला बाल विकास मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से भी बात हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed