{"_id":"592186564f1c1b106b535d59","slug":"hightech-model-home-will-be-built-for-victim-girls-at-pm-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीएम के संसदीय क्षेत्र में निराश्रित, पीड़ित बालिकाओं के लिए बनेगा मॉडल होम, होंगी ये सुविधाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संसदीय क्षेत्र में निराश्रित, पीड़ित बालिकाओं के लिए बनेगा मॉडल होम, होंगी ये सुविधाएं
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 21 May 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निराश्रित, पीड़ित बालिकाओं के लिए पीएम के संसदीय क्षेत्र में ‘मॉडल होम’ बनाने की तैयारी तेज हो गई है। रामनगर स्थित 17 हजार वर्ग फीट में नौ करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा।
यहां 100 बालिकाओं रहने, खाने और मूलभूत सुविधाओं के अलावा पढ़ाई, लिखाई, मनोरंजन, खेल और कौशल विकास से जुड़ी हाईटेक सुविधाएं भी मुहैया होंगी। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही धनराशि जारी होने की संभावना है।
‘मॉडल होम’ में निराश्रित बालिकाओं के अलावा पास्को एक्ट की 10 से 18 साल तक की बालिकाओं को रखा जाएगा। यहां उनके लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया होंगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। लाइब्रेरी, मनोरंजन कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, किचेन, डायनिंग हाल, शिक्षण और प्रशिक्षण कक्ष, स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए अलग इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
उद्देश्य बालिकाओं की पढ़ाई, लिखाई के साथ मनोरंजन, खेल और कौशल विकास से उन्हें जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उनके लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के भी प्रबंध होें। उप निदेशक महिला कल्याण प्रभात रंजन ने बताया कि मॉडल होम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
उम्मीद है कि जल्द धनराशि भी जारी हो जाएगी। उसके बाद इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस बारे में महिला बाल विकास मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से भी बात हुई है।