वाराणसी: हाईस्कूल के छात्र की गोमती नदी में डूबकर मौत, पांच भैंसों की भी गई जान
बेटे के नदी में डूबने का गम में पिता थानेदार अपना होश खो बैठे थे। नदी के किनारे बैठ कर अपने पुत्र के बारे में लोगों से पूछते रहे आखिर कैसे मेरा बेटा आएगा। वहीं ग्रामीण गमगीन बाप को ढांढस बंधाते रहे। ग्रामीण भी गमगीन रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत रजला गोमती घाट पर सोमवार सुबह भैंस नहलाने के दौरान किशोर डूब गया। इस दौरान पांच भैंस की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोपहर से शाम तक नदी में तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। गांव के युवाओं की ओर से अब नदी में तलाश जारी है। घटना को लेकर किशोर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रजला गांव के रहने वाले थानेदार यादव का छोटा पुत्र रितेश यादव (15) हाईस्कूल का छात्र था। सुबह अपने साथी निलेश यादव के साथ घर से 300 मीटर दूर गोमती नदी के समीप भैंसों को नहलाने ले गया था। घास चरने के बाद भैंस गोमती नदी में उतर गईं। इस दौरान पांच भैंस जलकुंभी में फंस गई।
भैंस को जलकुंभी में फंसता देख रितेश उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया। जबकि साथी नीलेश जलकुंभी में उतरने के लिए बार-बार रितेश को मना करता रहा। जलकुंभी के बीच तेज धारा में जाकर रितेश फंसा और डूब गया। दोस्त को डूबता देख नीलेश ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचित किया।
ग्रामीण और परिजन नदी में जलकुंभी हटाकर रितेश की तलाश में जुट गए। इसके बाद पांच भैंस घाट के आसपास ही मृत अवस्था में उतराई हुई मिलीं। पुलिस को सूचना मिली तो एसडीआरएफ को बुलाया गया। दोपहर में पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नदी में काफी तलाश की लेकिन रितेश को ढूंढने में असफल रही।
एनडीआरएफ टीम के अनुसार गोमती नदी में अधिक जलकुंभी होने की वजह से टीम काम नहीं कर पा रही है। गांव के युवा रितेश को ढूंढने जुटे रहे। उधर, बेटे के नदी में डूबने की सूचना पाकर मां संतरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता थानेदार के दो पुत्र में रितेश छोटा था।