{"_id":"5d3973de8ebc3e6cd11bb5e8","slug":"high-tension-wire-break-on-devotee-pickup-woman-died-and-5-injured-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरे पिकप पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, महिला की मौत, किशोर समेत पांच लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरे पिकप पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, महिला की मौत, किशोर समेत पांच लोग झुलसे
Thu, 25 Jul 2019 02:57 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकप पर हाईटेंशन तार टूटने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक पिकप पर सवार हो कर 25 लोग बाबा बैजनाथ धाम दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान पिकप पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। जिससे पिकप में करंट उतर गया। इस दौरान पिकप में सवार छह लोग करंट लगने से झुलस गए।
विज्ञापन
झुलसने वालों में गड़वार थाना क्षेत्र के कोटवां शाहपुर निवासी शाहमुनी (50) पत्नी सदानंद, भागमुनि (40) पत्नी चुनमुन, रेशमी (50) पत्नी शैलकुमार, रमावती (40) पत्नी शंभूनाथ वर्मा, पवन (12) पुत्र श्रीकृष्ण राजभर जय शंकर (45) झुलस गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोग आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रेशमी देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।