फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High alert in varanasi due to independence day

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बनारस में प्रमुख स्थानों पर हाई अलर्ट

Tue, 14 Aug 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 14 Aug 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
High alert in varanasi due to independence day
demo pic
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाराणसी जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, एयरपोर्ट, गंगा घाटों, होटलों, धर्मशालाओं सहित भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर व्यापक पैमाने पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते से तलाशी अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही, नई दिल्ली और लखनऊ स्तर से केंद्र और राज्य सरकार की इंटेलिजेंस इकाइयों के जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की ताकीद की गई है। डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस अधीक्षकों को कहा है कि पुलिस औचक निरीक्षण करे और संदिग्ध प्रतीत होने वालों से उनका आईडी प्रूफ मांग कर चेक करे।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर जहां भी कार्यक्रम आयोजित हों, वहां समारोह शुरू होने से पहले बम निरोधक दस्ते से तलाशी कराई जाए। जिले की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतते हुए चौबीसों घंटे तलाशी अभियान चलाया जाए। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के मुहल्ले की पुलिस निगरानी करे। केमिकल की दुकानों पर छापेमारी कर चेक किया जाए कि किसी ने खतरनाक रसायन तो नहीं खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से प्रिंटेड सर्किट बोर्ड बेचने वाले दुकानदारों को भी आगाह किया जाए कि जो कोई भी खरीदारी करे उसकी जानकारी नजदीकी थाने को दें। ड्रोन जैसे मानव रहित टोही विमानों की आवाजाही पर पुलिस नजर रखे और सूचना मिलते ही कार्रवाई करे।


उधर, कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से नौ तक सोमवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल ट्रेनों को भी खंगाला गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वालों से उनके नाम और पते की तस्दीक की गई। जीआरपी प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तलाशी अभियान मंगलवार और बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed