{"_id":"5f133d858ebc3e638a7f40cc","slug":"heroin-was-being-hidden-in-bike-s-tool-box-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी का नया तरीका, बाइक के टूल बॉक्स में छुपाकर ले जा रहा था हेरोइन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी का नया तरीका, बाइक के टूल बॉक्स में छुपाकर ले जा रहा था हेरोइन, गिरफ्तार
Sat, 18 Jul 2020 11:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर स्थित सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नॉरकोटिक्स की वाराणसी टीम ने 0.680 किलोग्राम हेरोइन के साथ भेलूपुर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए युवक की शिनाख्त भेलूपुर निवासी अजय कुमार खरवार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के सीनियर इंस्पेक्टर केके श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी कि मालदा से हेरोइन की खेप लेकर तस्कर वाराणसी आए हैं। इस सूचना के आधार पर भेलूपुर स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के समीप से बाइक सवार अजय को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
वह अपनी बाइक के टूल बॉक्स में हेरोइन छुपाकर ले जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि मदनपुरा, गौरीगंज, जैतपुरा सहित अन्य स्थानों पर वह हेरोइन की सप्लाई करता है। बरामद हेरोइन की कीमत 70 लाख रुपये है। अजय से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही कुछ अन्य लोग भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन