{"_id":"5b72dfc142c79278fd61023f","slug":"heroin-smuggler-arrest-in-varanasi-with-crore-rupees-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में तस्कर श्याम सुंदर चौहान उर्फ कल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में एक इनामी तस्कर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। क्राइम ब्रांच टीम ने पांडेयपुर क्षेत्र के काली माता मंदिर चौराहा से मंगलवार की सुबह 20 हजार के इनामी तस्कर श्याम सुंदर चौहान उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया।
कल्लू के पास से लगभग सवा करोड़ रुपए मूल्य की 620 ग्राम हेरोइन, 1600 रुपये और मोबाइल बरामद कर उसे कैंट पुलिस को सौंप दिया गया। कल्लू के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आरोपों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कल्लू जिले की पुलिस के साथ ही केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के लिए भी वांछित अभियुक्त था।
कैंट थाना अंतर्गत नईबस्ती पांडेयपुर निवासी इनामी तस्कर कल्लू के घर आने की सूचना मुखबिर और सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने टीम के साथ काली माता मंदिर चौराहा पर घेरेबंदी की। गाजीपुर की ओर से आई रोडवेज की अनुबंधित बस से कल्लू के नीचे उतरते ही उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में कल्लू ने बताया कि बिहार और गाजीपुर से हेरोइन लाकर वो जैतपुरा, कैंट, भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्र स्थित भांग ठेका के आसपास अपने लड़कों से बिकवाता था। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि सामने आए तथ्यों की मदद से कल्लू के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि कल्लू ने बीते साल बलिया से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाया और कानपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री से .32 बोर की पिस्टल खरीदी। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो बीते जनवरी महीने में कल्लू के घर छापेमारी की गई। पुलिस ने पिस्टल और फर्जी लाइसेंस बरामद कर लिया लेकिन कल्लू चकमा देकर भाग निकला था। इसी के बाद से कल्लू की तलाश पुलिस कर रही थी और उस पर इनाम घोषित किया गया।