फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heroin smuggler arrest in varanasi with crore rupees heroine

बनारस में 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

Tue, 14 Aug 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 14 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Heroin smuggler arrest in varanasi with crore rupees heroine
गिरफ्त में तस्कर श्याम सुंदर चौहान उर्फ कल्लू - फोटो : अमर उजाला
बनारस में एक इनामी तस्कर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। क्राइम ब्रांच टीम ने पांडेयपुर क्षेत्र के काली माता मंदिर चौराहा से मंगलवार की सुबह 20 हजार के इनामी तस्कर श्याम सुंदर चौहान उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कल्लू के पास से लगभग सवा करोड़ रुपए मूल्य की 620 ग्राम हेरोइन, 1600 रुपये और मोबाइल बरामद कर उसे कैंट पुलिस को सौंप दिया गया। कल्लू के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आरोपों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कल्लू जिले की पुलिस के साथ ही केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के लिए भी वांछित अभियुक्त था।
विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत नईबस्ती पांडेयपुर निवासी इनामी तस्कर कल्लू के घर आने की सूचना मुखबिर और सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने टीम के साथ काली माता मंदिर चौराहा पर घेरेबंदी की। गाजीपुर की ओर से आई रोडवेज की अनुबंधित बस से कल्लू के नीचे उतरते ही उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में कल्लू ने बताया कि बिहार और गाजीपुर से हेरोइन लाकर वो जैतपुरा, कैंट, भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्र स्थित भांग ठेका के आसपास अपने लड़कों से बिकवाता था। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि सामने आए तथ्यों की मदद से कल्लू के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


बता दें कि कल्लू ने बीते साल बलिया से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाया और कानपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री से .32 बोर की पिस्टल खरीदी। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो बीते जनवरी महीने में कल्लू के घर छापेमारी की गई। पुलिस ने पिस्टल और फर्जी लाइसेंस बरामद कर लिया लेकिन कल्लू चकमा देकर भाग निकला था। इसी के बाद से कल्लू की तलाश पुलिस कर रही थी और उस पर इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed