{"_id":"625febe6a6f09f2a7867511d","slug":"herbal-paint-to-be-made-from-cow-dung-in-varanasi-work-will-start-from-sewapuri-plant-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गाय के गोबर से बनेगा हर्बल पेंट, सेवापुरी प्लांट से जून में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गाय के गोबर से बनेगा हर्बल पेंट, सेवापुरी प्लांट से जून में शुरू होगा काम
Wed, 20 Apr 2022 04:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Apr 2022 04:47 PM IST
सार
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग देश के कई राज्यों में गाय के गोबर से वैदिक नाम के ब्रांड लॉंच करने के बाद अब इसका उत्पादन बनारस में शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
Vedic Paint
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाय के गोबर से पर्यावरण के अनुकूल हर्बल पेंट बनाने का काम वाराणसी के सेवापुरी स्थित में जून से शुरू होगा। पेंट बनाने की तकनीक सीखकर कोई भी किसान अपनी इकाई स्थापित कर पेंट तैयार कर सकेगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग देश के कई राज्यों में गाय के गोबर से वैदिक नाम के ब्रांड लॉंच करने के बाद अब इसका उत्पादन बनारस में शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए पशुपालन विभाग के सैकड़ों गो आश्रय के साथ किसानों को अच्छी कीमत पर गोबर भी खरीदा जाएगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डीएस भाटी ने बताया कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए आयोग की ओर गाय के गोबर से पेंट तैयार की विधि किसानों को बताई जाएगी। इसके लिए एक यूनिट जून में सेवापुरी में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन