Varanasi News: जानलेवा हमले में झुन्ना पंडित गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था
वाराणसी के सोयेपुर निवासी मकालू राजभर पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश चित्रकूट जेल में बंद झुन्ना पंडित गिरोह का गुर्गा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानलेवा हमले के आरोपी को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शनिवार को वाराणसी रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया। सोयेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार शाम मकालू राजभर के ऊपर जानलेवा हमला किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश चित्रकूट जेल में बंद झुन्ना पंडित गिरोह का बदमाश है। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था।
लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी सतीश यादव के अनुसार गिरफ्तार बदमाश दीपक राजभर उर्फ मान्या थाना अंतर्गत सोयेपुर का निवासी है। सोयेपुर निवासी मकालू राजभर के ऊपर शराब की खाली बोतल से वार कर लहूलुहान कर दिया था। पेट और सिर में गंभीर जख्म हैं।
पुरानी रंजिश में किया था जानलेवा हमला
तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए बावनबीघा रिंग रोड के पास से दीपक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि जेल में बंद होने से पहले मकालू ने गालीगलौज की थी। इसी रंजिश में बीते शुक्रवार को हनुमान मंदिर के पास बैठा देख उस पर वार किया।