फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Help desks will be built in schools for the preparation of board exams

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालयों में बनेंगे हेल्प डेस्क

Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Help desks will be built in schools for the preparation of board exams
जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। इसके माध्यम से परीक्षा संबंधी तैयारियों की निगरानी के साथ ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की पहल पर जिले में अलग-अलग विद्यालयों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि तहसीलवार नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। जिला स्तर पर विषयवार शिक्षकों का एक पूल भी बनाया गया है। जिसमें शिक्षक सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक छात्र छात्राओं को परीक्षा से जुड़ी जानकारियां देंगे। तहसील सदर में 12 विद्यालयों के लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल गंगाधर राय जबकि राजातालाब तहसील के लिए राजकीय इंटर कॉलेज जक्खनी के प्रधानाचार्य डॉ. रामाश्रय शुक्ल नोडल अधिकारी होंगे। इसके अलावा प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य प्रभास कुमार झा को पिंडरा तहसील का नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित प्रधानाचार्य छात्र छात्राओं के विषयवार समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed