फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   heeralal yadav

बिरहा सम्राट की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 13 May 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
heeralal yadav
वाराणसी। बिरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव को काशी ने नमन किया। मंगलवार को उनकी पहली पुण्यतिथि पर परिजनों, शुभचिंतकों और बिरहा प्रेमियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। चौकाघाट स्थित आवास पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लॉकडाउन के कारण बिरहा सम्राट की पहली पुण्यतिथि सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। परिजनों ने हीरालाल यादव से जुड़े कई संस्मरण भी सुनाए। हीरालाल यादव का निधन 12 मई 2019 में हुआ था।
विज्ञापन

हीरालाल यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया था। वाराणसी सहित पूरे देश में लगभग सात दशक तक हीरा-बुल्लू की जोड़ी बिरहा की सशक्त पहचान बनी रही। उन्होंने वर्ष 1962 से आकाशवाणी व दूरदर्शन से बिरहा की प्रस्तुति शुरू की थी। भोजुपरी फिल्मों में भी कार्य किया था। इस दौरान बिरहा सम्राट के पुत्र रामजी यादव, धन्नू भगत, बचाउ लाल यादव, पंचम यादव, सत्यनारायण यादव सहित पूरा परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन

विशेषांक का लॉकडाउन के बाद होगा विमोचन
वाराणसी। किसान फाउंडेशन की ओर से बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कवि डॉ. जयशंकर ने बताया कि नागरी प्रचारिणी सभा ने उनके ऊपर एक विशेषांक निकाला है जिसका विमोचन लॉकडाउन खुलने के बाद किया जाएगा। फोन पर वक्ताओं ने कहा कि वह एक नेकदिल इंसान और अद्भुत बिरहा गायक थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर यादव ने कहा कि हीरालाल यादव ने छह दशक की बिरहा गायकी से समाज को स्वस्थ बनाने, मेहनतकश लोगों में आत्मबल भरने तथा उनके अंदर ऊर्जा का संचार किया। कवि मंगल ने कहा कि वह आदि गुरु बिहारी की परंपरा के अग्रदूत थे। इस दौरान अवधेश यादव, जवाहर लाल यादव, धन्नू भगत, ई. गणेश यादव, किशन जायसवाल, सचाऊ चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed