Heeraben Modi Death News LIVE: PM Modi ने मां हीराबेन को दिया कंधा, श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। वहीं खबर मिलते ही अहमदाबाद पहुंचे। हीरा बा का निधन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थीं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। वहीं खबर मिलते ही अहमदाबाद पहुंचे। हीरा बा का निधन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
अहमदाबाद में हीरा बा की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने उन्हें कंधा दिया।गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। pic.twitter.com/iDDrfV7Hay
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
#WATCH | Gandhinagar: Prime Minister Narendra Modi carries the mortal remains of his late mother Heeraben Modi who passed away at the age of 100, today. pic.twitter.com/CWcHm2C6xQ
— ANI (@ANI) December 30, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हीराबा के निधन पर दुख जताया। ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लिखा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने '#मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने '#मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 30, 2022