फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   heavy protest in the front of mahendra nath pandey for bsp candidate

वाराणसीः भासपा प्रत्याशी के विरोध में मंत्री के सामने हंगामा

Thu, 09 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 09 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
heavy protest in the front of mahendra nath pandey for bsp candidate
अजगरा सीट से भाजपा उतार सकती है अपना उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
अजगरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-भासपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के सामने जमकर  हंगामा किया। डॉ. पांडेय ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ऐसा कहा जा रहा है कि अजगरा सीट पर भासपा ने गठबंधन की शर्तों के खिलाफ जाकर कैलाश सोनकर को टिकट दे दिया है। कैलाश सोनकर सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के मामा हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इस सीट से भासपा के निशान पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है। 
गुरुवार को सुतबलपुर गेट के पास कार्यकर्ता के मकान में हुई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान प्रत्याशी का प्रचार करने से कार्यकर्ता कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद भासपा कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि यदि अब टिकट बदला गया तो कार्यकर्ता काम नहीं करेंगे।

भासपा के प्रदेश महासचिव संतोष मिश्र ने अपने कार्यकर्ताओं को समझाया। बैठक में दिलीप सोनकर, अजय मिश्र, प्रमोद पांडेय, पंकज तिवारी और भासपा नेताओं में शशि प्रताप सिंह, रमेश राजभर आदि शामिल रहे। 

रोहनिया सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी का विरोध

heavy protest in the front of mahendra nath pandey for bsp candidate
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने बुलाई थी महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष और रोहनिया से टिकट के दावेदार मनीष सिंह ने दो दिन में क्षेत्र से पूर्व घोषित प्रत्याशी नहीं बदला तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर पैसा लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाने वाले मनीष ने गुरुवार को महापंचायत बुलाई थी। इस दौरान कई वक्ताओं ने मनीष को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग की।
इस दौरान हुई सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद से बलिया तक टिकट देने में धांधली हुई है। उन्होंने साफ किया कि मेरा विरोध पार्टी से नहीं है बल्कि उन भ्रष्ट नेताओं से है, जो पीएम की साख पर बट्टा लगा रहे हैं।

युवाओं की बात करने वाले इस बार युवा मोर्चा के किसी भी पदाधिकारी को टिकट नहीं दिया गया। 

दक्षिणी से दादा को टिकट देने को संघ पदाधिकारी से मिले पार्षद

heavy protest in the front of mahendra nath pandey for bsp candidate
भाजपा विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा - फोटो : अमर उजाला
संघ के एक बड़े पदाधिकारी से भाजपा दक्षिणी विधानसभा के पार्षदों और पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुलाकात की। पार्षदों ने संजय मोटल्स से लेकर अब तक के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा को फिर से टिकट देने की मांग रखी। संघ के पदाधिकारी ने कहा कि पार्षदों की बातों को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed