फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heavy protest against team that went to remove encroachment in cantonment area near varanasi railway station bulldozer returned

वाराणसी: छावनी क्षेत्र में मकान, दुकान हटाने पहुंची रेलवे की टीम, बुलडोजर के आगे लेटे लोग

Sun, 26 Sep 2021 11:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Sep 2021 11:35 AM IST
सार

पूर्व में नोटिस चस्पा करने के बाद शनिवार सुबह रेल अधिकारी छावनी क्षेत्र में कैंट स्टेशन में द्वितीय प्रवेश द्वार के करीब काबिज लोगों को हटाने पहुंचे। स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते चार जेसीबी और कैंट थाने की फोर्स लौट गई। 

विज्ञापन
Heavy protest against  team that went to remove encroachment in cantonment area near varanasi railway station  bulldozer returned
छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई टीम का भारी विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट स्टेशन स्थित द्वितीय प्रवेश द्वार के विस्तारीकरण में बाधक बन रहे छावनी क्षेत्र के कुछ मकान और अवैध दुकानों को तोड़ने गई रेलवे के बुलडोजर दस्ते को शनिवार को भारी विरोध के चलते पीछे हटना पड़ा। चार जेसीबी और कैंट थाने की फोर्स, आरपीएफ-जीआरपी की मौजूदगी में छावनी के रहवासियों ने अतिक्रमण अभियान का विरोध किया।

विज्ञापन


इस दौरान कैंट विधायक, जिला प्रशासन और रेल अधिकारियों के बीच कई चक्र में हुई वार्ता के बाद रहवासियों को 48 घंटे की मोहलत देते हुए मकान और दुकान खाली करने का आदेश दिया गया। रेल अधिकारियों के अनुसार, सात दिन पहले ही पांच मकान और अवैध तरीके से दुकान लगाए लोगों को नोटिस दिया गया था।  
विज्ञापन


छावनी क्षेत्र स्थित कैंट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर तीसरे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना है, इसके लिए जगह भी चिन्हित की गई है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने छावनी बोर्ड से सहमति लेते हुए विस्तारीकरण में आड़े आ रहे पांच मकान और अवैध तरीके से दुकान लगाने वालों को अतिक्रमण अभियान का हवाला देते हुए जगह खाली करने के लिए सप्ताह पूर्व नोटिस थमाया था। शनिवार को सुबह जब रेलवे का बुलडोजर दस्ता और भारी बल पहुंचा तो महिलाएं और बच्चे जेसीबी के सामने लेट गए। कुछ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- 40 साल से दे रहे हैं टैक्स, नहीं मिला नोटिस
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि 40 वर्षों से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। छावनी बोर्ड को पानी, सीवर का टैक्स देते हैं। निर्धारित किराए का भुगतान भी किया जाता है। प्रदर्शन के दौरान नाटी विलियम, किशन पाल, उपेंद्र कुमार, केशव सिंह, रामश्रय सोनकर, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार गुप्ता, रामअचल पाल ने कहा कि कोई नोटिस नहीं मिला। मकान ढहा दिया जाएगा तो हम कहां रहेंगे। इसी बीच कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के पास कुछ लोग विरोध जताने पहुंचे। 

बनेगा फुट ओवर ब्रिज, अवैध निर्माण से डेढ़ साल की हुई देरी

उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार द्वितीय प्रवेश द्वार पर प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना है, उसी के लिए भूमि खाली कराई जा रही है। कैंट स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से शुरू फुट ओवर ब्रिज द्वितीय प्रवेश द्वार पर उतरेगा। इसकी जद में आए अवैध निर्माण के बाबत पूर्व में ही नोटिस चस्पा किया गया था। बाधक बने अवैध निर्माण के चलते यह परियोजना डेढ़ वर्ष की देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed