{"_id":"60c860285699cf79d23fbd67","slug":"heavy-jam-on-jaunpur-raebareli-road-queue-of-trucks-for-eight-kilometers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर भीषण जाम, आठ किलोमीटर तक ट्रकों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर भीषण जाम, आठ किलोमीटर तक ट्रकों की लगी कतार
Tue, 15 Jun 2021 01:39 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:39 PM IST
सार
नईगंज रेलवे फाटक से फतेहगंज के आगे तक लंबा जाम लगा है। छोटे वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेकर गंतव्य को जा रहे हैं।
विज्ञापन
जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर नईगंज रेलवे फाटक से फतेहगंज के आगे तक करीब आठ किलोमीटर ट्रकों की लंबी लाइन लगी है। जाम में फंसे लोग हलकान हैं। बाइक और छोटी गाड़ियां आसपास के गांवों से होकर आवागमन कर रही हैं।
विज्ञापन
नईगंज रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर नहीं है। वहीं वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रेनों के आवागमन से फाटक दिनभर में 60 से अधिक बार बंद होता और खुलता है। क्रासिंग पर पहले यह जाम कभी-कभी होता था, लेकिन पुलिस की लापरवाही और लोगों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने से जाम एक समस्या बन गया है।
विज्ञापन
वाराणसी-सुल्तानपुर फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से अधिकतर निगम की बसें, मालवाहक वाहन, निजी गाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्री इसी मार्ग से प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, प्रयागराज आते-जाते हैं। मंगलवार की भोर चार बजे से ही बड़े वाहनों की कतार लग गई है। जाम में फंसे बाइक सवार, कार सवार, रोडवेज की बसों के यात्री परेशान होकर प्रशासन को ही कोस रहे हैं। वहीं, मछलीशहर, सिकरारा से होकर आने-जाने वाले लोग लालाबाजार से ही होकर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन