सोनभद्र: जंगल में लगी आग पुलिस चौकी तक पहुंची, तेजी से फैल रही है बस्ती की ओर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जानकारी होने के बाद भी वन विभाग मौन धारण किए हुए है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। सोनभद्र जनपद के नगवां विकासखंड क्षेत्र के चेरुई की जंगलों में लगी आग बुझ नहीं रही है। जबकि आग की लपटें चेरुई पुलिस चौकी के समीप पहुंच गई हैं।
कोल्हुआ पहाड़ी घाटी से किसानों के बरवा टोला के खेतों तक आग की लपटें पहुंच गई हैं। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। चेरूई क्षेत्र के किसान बुद्विराम प्रजापति, सुधू प्रजापति, निहोर, तनबुडूंक पनिका इत्यादि किसानों ने खेत के समीप आग बुझाने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे हैं। वन महकमा व पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों ने सूचना देने के बावजूद आग बुझाने में रूचि नहीं दिखाने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, डाला वन रेंज के परासपानी के जंगलों में आग की लपटें थमने का नाम नही ले रही। क्षेत्र में वाचर भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही क्षेत्र की पहाड़ियां आग की लपटों से धधकने लगी है। शुक्रवार को सुबह से ही 20 किलोमीटर में धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था, जिसे देख लोग सहमे हुए थे। डाला वन रेंज के परासपानी वन चौकी से लगभग 500 मीटर रेणुकूट मार्ग पर सड़क के पश्चिम पटरी के जंगल धधक रहे हैं। इससे पहाड़ क्षेत्र के समीप रहने वालों की चिंता बढ़ गई है।
तेज हवाओं के साथ ही आग का फैलाव भी तेजी से हो रहा है। जानकारी के अनुसार कोटा ग्राम पंचायत के परासपानी स्थित बस्ती के समीप पहाड़ी पर आग लगी है। बड़ी घटना की अंदेशा को देखते हुए दमकल के वाहन आग पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में घूमते नजर आए। उधर वन विभाग की कर्मचारी क्षेत्रो में कही नजर नही आ रहे हैं। इस संबंध में वन विभाग के वन रक्षक अंकित सिंह ने बताया कि वाचर को भेज कर आग पर काबू पाने का प्रयास कराया जाएगा।