फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heavy fire in clothes shop late night in Ghazipur loss of millions

गाजीपुर में देर रात कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Tue, 29 Dec 2020 11:01 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Heavy fire in clothes shop late night in Ghazipur loss of millions
आग बुझाने का प्रयास करती फायर ब्रिगेड की टीम और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर बाजार में मंगलवार देर रात कपड़े की दुकान में भीषड़ आग लग गई। आग से कपड़े समेत लाखों के सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें देख आसपास अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल रूप ले ली कि लोगों का प्रयास नाकाफी रहा। 

विज्ञापन


दुल्लहपुर बाजार स्थित विन्धयाचल मधेशिया और राजेश मधेशिया के कपड़े की दुकान में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई। वाकया उस समय हुआ जब दुकान बंद थी। बंद दुकान में एकाएक आग की लपटें उठने से चारों तरफ शोर मच गया। बाजार के सैकड़ों दुकानदार टुल्लू पंप आदि चलाकर पानी फेंकना शुरू कर दिए लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उनका प्रयास नाकाफी दिखा। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक विन्धयाचल मधेशिया और राजेश मधेशिया के अनुसार आग में लगभग 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed