{"_id":"6649a48e42ea838c7e0107b2","slug":"heatwave-sun-scorched-meteorological-department-issued-alert-for-three-days-in-varanasi-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heatwave: धूप और हीट वेव ने तपाया, पारा 43 के पार, मौसम विभाग ने तीन दिन तक जारी किया ये अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heatwave: धूप और हीट वेव ने तपाया, पारा 43 के पार, मौसम विभाग ने तीन दिन तक जारी किया ये अलर्ट
Sun, 19 May 2024 12:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 12:35 PM IST
सार
Varanasi News: गर्मी का सितम जारी है। वाराणसी में रविवार की बंदी और धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा दिखा। जानवर भी इधर-उधर घूमते हुए बेहाल नजर आए। छांव और पानी की तलाश करते दिखे। दूसरी तरफ, काशी के घाटों पर भी सियापा लोट रहा था।
विज्ञापन
गर्मी के कारण वाराणसी के घाटों पर दिखा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में मौसम के बदलते तेवर ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। रविवार सुबह से ही तीखी धूप होने के साथ ही हीट वेव चलने लगी है। दोपहर में तो तपिश और बढ़ गई है, जिस कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के के साथ ही धूप भी अन्य दिनों की तुलना में कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन
इसका असर है कि सड़कों के साथ ही घाटों पर भी सन्नाटे जैसा दृश्य दिखाने लगा है। जहां मौसम विभाग ने 19 से 21 मई तक हीट वेव चलने की संभावना जताई थी उसके मद्देनजर रविवार को दोपहर में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जो कि बढ़कर 45 तक जाने के आसार है।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। इसमें तापमान में भी बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। रविवार को राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से ही मौसम बदला है।
विज्ञापन