{"_id":"5ff35c7c2103fa4b966d8ef8","slug":"hearing-of-kashi-vishwanath-varanasi-and-gyanvapi-case-now-on-january-16-postponed-due-to-death-of-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई अब 16 जनवरी को, अधिवक्ता के निधन से सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई अब 16 जनवरी को, अधिवक्ता के निधन से सुनवाई टली
Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी जनपद न्यायाधीश ओमप्रकाश त्रिपाठी की अदालत में विचाराधीन काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मामले में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से दाखिल निगरानी याचिका पर अब 16 जनवरी को सुनवाई होगी। सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन एक अधिवक्ता के निधन के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इससे पहले एक दिसंबर 2020 को जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया मसाजिद और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ताओं ने इस मुकदमे में पूर्व में हाईकोर्ट द्वारा जारी स्थगन आदेश का हवाला देकर निचली अदालत से पत्रावली तलब करने की अपील की थी।
विज्ञापन
इस अपील पर पक्षकार प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वरनाथ की ओर से वादमित्र ने आपत्ति जताई थी। जिस पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात जिला जज ने निचली अदालत से पत्रावली तलब करने का आदेश देते हुए अग्रिम सुनवाई के लिए चार जनवरी की तिथि तय की थी।
विज्ञापन