फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health workers protest at CMO office leaving work

कामकाज छोड़ सीएमओ ऑफिस पर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना

Wed, 21 Jul 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Health workers protest at CMO office leaving work
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के स्थानांतरण के विरोध में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य कार्यालयों में तैनात कर्मियों ने कामकाज छोड़ सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। इस वजह से अस्पतालों के पंजीकरण, मेडिको लीगल सहित अन्य कामकाज प्रभावित हुए। इधर, सीएमओ ऑफिस में भी कमरों में तालाबंद कर कर्मचारी बाहर आकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के निर्देशन में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सीएमओ को सौंपा। बताया कि शासन की ओर से किया गया स्थानांतरण नियमों के विपरीत है। अधिकांश कर्मचारियों को मंडल से बाहर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है। जिस तरह से पूरी प्रक्रिया की गई है, उसमें शासन की नीतियों का पालन भी नहीं किया गया है। चेतावनी दी कि जब तक नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को निरस्त नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान केएन गोस्वामी, पूर्णेंदु उपाध्याय, विजय रघुवंशी, विजय कुमार, कादिर हाशमी, सुषमा सिंह, निशा दूबे, रेनू श्रीवास्तव, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed