फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health worker injecting Dexona in name of Corona vaccine got arrested in Varanasi

वाराणसी: कोरोना टीका बताकर लगा रहा था डेक्सोना का इंजेक्शन, स्वास्थ्य कर्मचारी गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 11:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Aug 2021 11:26 PM IST
सार

वाराणसी के काशीपुर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह गांव में लोगों को कोरोना का टीका लगाने के नाम पर वसूली भी करता था।

विज्ञापन
health worker injecting Dexona in name of Corona vaccine got arrested in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में सिंधोरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी लोगों को कोरोना टीका बताकर इसकी जगह डेक्सोना का इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ा गया। संबंधित कर्मचारी टीका लगाने के नाम पर लोगों से वसूली भी करता था। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


काशीपुर गांव में बने अस्पताल का कर्मचारी मोहन राम शनिवार की शाम कोराना टीका के नाम पर डेक्सोना का इंजेक्शन लगाकर वसूली कर रहा था। लोगों ने जब कोविड टीका लगवाने का प्रमाण पत्र मांगा तो वह बहानेबाजी करने लगा। इसकी जानकारी सिंधोरा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इंजेक्शन के वायल को जब्त करने के साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पिंडरा डॉ. एच सी मौर्य से जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने डेक्सोना इंजेक्शन होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस संबंधित कर्मचारी को गिरफ्तार कर थाने ले लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पैसे कमाने के नीयत से कई दिनों से गांवों में घूम घूम कर लोगों को इंजेक्शन लगाकर 20 से 50 रुपये ले रहा था। पुलिस ने पिंडरा सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी बीरबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार कर्मचारी सिंधोरा थाना क्षेत्र के गड़खड़ा गांव का निवासी है।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी द्वारा डेक्सोना इंजेक्शन लगाने की सूचना मिलते ही प्रभारी को इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed