फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health worker arrested for taking money in name of job in ghazipur

यूपी: नौकरी के नाम लाखों की कर चुका था ठगी, पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मी को धरा

Wed, 26 Feb 2020 08:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Feb 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Health worker arrested for taking money in name of job in ghazipur
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार किया है। जिले के सैदपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह स्थानीय नगर के सादात बस स्टैंड से स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली सैदपुर अंतर्गत बौरवा ग्राम निवासी गिरधारी कुशवाहा ने सैदपुर कोतवाली में बीते 24 फरवरी को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि उसने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने कें नाम पर 80,000 रुपये लिए थे।
विज्ञापन


कई साल बीतने के बाद भी वह जब नौकरी के नाम पर हीलाहवाली करता रहा। रुपये लौटाने के नाम पर भी उसके तरह-तरह के बहाने से तंग आकर प्राथमिकी के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानेदार श्यामजी यादव ने घेरा बंदी कर स्वास्थ्य कर्मी शुभम मिश्र निवासी सेमरौल थाना सादात को पकड़ लिया। शुभम मृतक आश्रित कोटे से जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वाय पद पर कार्यरत है। चर्चाओं के अनुसार उसने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए हैं।

गिरफ्तारी के बाद थाने पर आया स्वास्थ्य कर्मी कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया। सीओ महिपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के आधार हुई जांच के बाद गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed