फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health worker arrested for molesting

छेड़खानी में स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Health worker arrested for molesting
नगरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर गुरुवार को देर शाम उपचार कराने आई किशोरी के साथ संविदा पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी तबियत खराब होने पर अपने माता पिता के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए आई थी। पीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने किशोरी को देखकर दवा लिख दिए। आरोप है कि किशोरी का पिता दवा लाने हेतु बाहर चला गया और मां उसके पास बैठी थी। तभी संविदा पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी किशोरी की मां को बाहर कर दरवाजा बन्द कर दिया। कुछ देर तक दरवाजा न खुलने पर किशोरी की मां ने किसी अनहोनी की आशंका पर धक्का देकर वार्ड का दरवाजा खोल दिया तो देखा कि स्वास्थ्य कर्मी उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। किशोरी की मां ने शोर मचाया तो अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं आसपास के लोग जुट गए और आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को पकड़ कर कमरे में बन्द कर दिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी स्वास्थ्य कर्मी मनीष प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने रात में ही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed