कोरोना वायरस: नए सिरे से जंग लड़ने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग, कर रहा ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग ने अब नए सिरे से इस जंग से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच, इलाज सहित अन्य संसाधनों के साथ करीब 125 से अधिक डॉक्टरों की सूची तैयार कराई जा रही है, जिससे कि जरूरत पड़ने पर मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई परेशानी ना आए। इनमें फिजीशियन, चेस्ट फिजिशियन और एनेस्थीसिया के चिकित्सक हैं।
जिले में अभी एक महिला समेत कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि एक कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुका है। अभी 30 से अधिक संदिग्ध अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
डॉक्टरों की कोई कमी ना हो, इसको लेकर जिले के निजी अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सकों की एक अलग से सूची तैयार कराई गई है। सूची में करीब 60 फिजीशियन को रखा गया है, इसके अलावा चेस्ट फिजिशियन की सूची में 30 नाम है। इस सूची में 40 एनेस्थीसिया विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। अस्पतालों में भर्ती लोगों के साथ ही रिजर्व में भी डॉक्टरों की सूची तैयार करा ली गई है। जरूरत पड़ने पर निजी अस्पताल के डॉक्टरों को भी मरीजों के इलाज में लगाया जाएगा।