फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health department officials, employees and vehicles will not do duty in elections

चुनाव में ड्यूटी नहीं करेंगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और वाहन

Sat, 15 Jan 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Health department officials, employees and vehicles will not do duty in elections
कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा सरकारी वाहनों के वाहन चालकों को कोरोना ड्यूटी से मुक्त रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को बचाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग पर है। ऐसी स्थिति में विधानसभा चुनाव के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को चुनाव की ड्यूटी में न लगाया जाए। ताकि वे निर्बाध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें। इसके अलावा सरकारी वाहनों व चालकों को भी चुनाव की ड्यूटी से मुक्त रखने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव की ओर से मिले निर्देश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में मिल सकती है छूट
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि यदि सरकारी सेवा में पति-पत्नी दोनों कार्यरत हैं तो प्रार्थना पत्र के आधार पर एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने पर आयोग की गाइडलाइन के अनुसार विचार कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed